उत्तराखंडचिकित्सा शिक्षा

नीट-पीजी:2026 में हिम्स जौलीग्रांट के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

शीर्ष रैंक हासिल कर विद्यार्थियों ने बढ़ाया हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का गौरव

डोईवाला- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट के एमबीबीएस विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित नीट-पीजी-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों ने शानदार रैंक हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और चिकित्सा शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

हिम्स जौलीग्रांट के विद्यार्थियों में रिशु तिवारी, आयुषी कुकरेती, अनन्या खुल्लर, मानिकादित्य नेगी व मान्या सक्सेना सहित कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट रैंक हासिल की। इन विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन संस्थान में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, नियमित अकादमिक मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।
हिम्स जौलीग्रांट के प्रिसिंपल डॉ.रेनू धस्माणा ने नीट-पीजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हिम्स के विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।


उन्होंने कहा कि “नीट-पीजी में विद्यार्थियों की सफलता हमारे शिक्षकों के समर्पण और संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण का भी प्रमाण है। सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और सेवाओं के माध्यम से समाज और देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”
डॉ.रेनू धस्माणा ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को विशेषज्ञ डॉक्टर बनाना नहीं, बल्कि उन्हें कुशल, संवेदनशील और समाज के प्रति उत्तरदायी चिकित्सक के रूप में तैयार करना है। हिम्स में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और मरीजों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!