ऋषिकेश। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पीआरके स्टडी प्वाइंट के लिए यह बेहद गर्व और खुशी का विषय है कि संस्थान के 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन विभिन्न सरकारी नौकरियों में हुआ है। इनमें से 8 छात्रों ने उत्तराखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल पद हासिल कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पीआरके स्टडी प्वाइंट द्वारा चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा, जहां छात्रों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान के मार्गदर्शन की सराहना की गई।
कॉन्स्टेबल पद पर चयनित विद्यार्थियों में ओम भंडारी, कमल नयन, कुलदीप रतूरी, कुलदीप सिंह, परवीन, रोहित भंडारी, सागर सिंह नेगी और दुर्गेश सिंह शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक पंकज रमेश कप्रूवान ने सभी चयनित छात्रों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस अवसर पर संस्थान परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा के लिए प्रेरित किया। साथ ही भविष्य में भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और सफलता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।
यह सम्मान समारोह न केवल छात्रों के लिए गर्व का क्षण रहा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।







