उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने जनता के साथ सीधा संवाद कर जनता की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 11 दिसंबर। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आज जनता के साथ सीधा संवाद कर जनता की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया l साथ ही इंदिरा नगर मे कृपाल सेंटर के फर्श निर्माण के लिए विधायक निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की ।
इंदिरा नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया जिसका अग्रवाल ने मौके पर ही निराकरण भी किया । स्थानीय निवासियों ने इंदिरा नगर में सीवर लाइन बिछाने को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से मांग की ।
अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल से ही मुख्य नगर आयुक्त ऋषिकेश को दूरभाष पर इंदिरा नगर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने को लेकर गंगा प्रदूषण बोर्ड के साथ संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि स्थानीय लोगों के समस्या के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाए । अग्रवाल ने मुख्य नगर आयुक्त को शहर के अंदर स्वच्छता को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अग्रवाल ने कहा है कि नालियों एवं गलियों की समय-समय पर सफाई की जानी चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अग्रवाल का विकास कार्यों को लेकर सम्मान भी किया ।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, पार्षद जगत सिंह नेगी, सुंदरी कंडवाल, मनोज ध्यानी, कंचन उनियाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित थपलियाल, रवि थपलियाल, सरोज राजपूत, प्रियंका ध्यानी, पुष्कर चमोली आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close