स्वास्थ्य

निशुल्क अस्थि रोग शिविर में 175 लोग लाभान्वित

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 12 दिसम्बर। इनरव्हील क्लब और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क अस्थि रोग जांच शिविर में 175 स्थानीय नागरिकों में लाभ उठाया। इस दौरान जरूरतमंदों को निशुल्क कैल्शियम व अन्य जांच का भी लाभ पहुंचाया गया।
रेलवे रोड स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में शनिवार को आयोजित शिविर का उद्घाटन रोटरी क्लब ऋषिकेश के अध्यक्ष नितिन गुप्ता,इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सलोनी कार्यक्रम संयोजक डॉ हरिओम प्रसाद ने किया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ हरीश द्विवेदी ने शिविर में आने वाले रोगियों का चिकित्सीय परीक्षण किया। शिविर का 175 नागरिकों ने लाभ उठाया। डॉ द्विवेदी ने बताया कि शिविर में आने वाले कई रोगी ऐसे थे जिनमें कैल्शियम की कमी पाई गई। जिन्हें उचित परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और आवश्यक विटामिन युक्त भोजन से इस कमी को पूरा किया जा सकता है। डॉ हरिओम प्रसाद ने कहा कि वर्तमान में हमारी अनियंत्रित दिनचर्या शरीर के भीतर विभिन्न बीमारियों को पैदा करने में सहायक होती है। यही कारण है कि अनियमित दिनचर्या से बीमारियां बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और पौष्टिक भोजन के जरिए शरीर के भीतर कई बीमारियों को समाप्त किया जा सकता है और भविष्य में उनकी संभावनाओं को भी खत्म किया जा सकता है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को हम प्राथमिकता दे रहे हैं। शिक्षा स्वास्थ्य और निर्बल वर्ग की सेवा हमारा मुख्य लक्ष्य है। महिला स्वास्थ्य को लेकर भी क्लब के द्वारा विभिन्न कार्य किए गए हैं। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रितु प्रसाद, आयुर्वेदाचार्य डॉ डीके श्रीवास्तव ने भी रोगियों को बेहतर स्वास्थ संबंधी जानकारी दी।पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ निवेदिता श्रीवास्तव ने शिविर में आने वाले नागरिकों को आयुर्वेद के जरिए स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की जानकारी दी। शिविर में रोटरी क्लब के सचिव संजय अग्रवाल, बीना शर्मा, राकेश अग्रवाल व निखिल गोयल मीनाक्षी अग्रवाल अंजू अग्रवाल, अंजू मित्तल, रितु आसूजा, राजीव गर्ग सुशील गोयल,अनुप्रिया तायल, रेखा गर्ग, सीमा अग्रवाल, ममता अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close