उत्तराखंड
डीआईजी गढ़वाल समेत दो जिलों के कप्तानों का ट्रांसफर
देहरादून के कप्तान बने योगेंद्र, टिहरी में तृप्ति भट्ट तैनात
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश। देर रात उत्तराखंड शासन ने बृहस्पतिवार को पुलिस विभाग में बड़ा हेरफर किया है।
शासन की ओर से स्थानांतरण और तैनाती के आदेशों में आईपीएस अभिनव कुमार को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल से प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस नीरु गर्ग को सतर्कता व पीएसी से पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल की कमान सौंपी गई है। देहरादून के कप्तान को अरुण मोहन जोशी को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता, पीएसी व एटीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टिहरी जिले में एसएसपी के पद पर तैनात योगेंद्र सिंह रावत को देहराूदन का पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। साथ ही आईपीएस तृप्ति भट्ट को सेनानायक एसडीरआरएफ से एसएसपी टिहरी के पद पर तैनात किया गया है।