उत्तराखंड

ऋषिकेश भाजपा मंडल कार्यालय में अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में सीएम त्रिवेंद्र का जन्मदिन, दीर्घायु के लिए हुआ यज्ञ

ऋषिकेश, 21 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग करते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के पश्चात मिष्ठान वितरित करते हुए सब ने एक दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कंडवाल ने कहा मुख्यमंत्री त्रिवेद्र के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के शासनकाल में उत्तराखंड राज्य सुख समृद्धि के मार्ग पर बढ़ते हुए भ्रष्टाचार से मुक्त शासन जहां हर वर्ग को न्याय मिलता है। वहीं  मंडल उपाध्यक्ष ऋषि राजपूत ने कहा त्रिवेंद्र सरकार भ्रष्टाचार भय मुक्त शासन देने को कटिबद्ध हैं।


Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close