शहर में खास
जल जंगल जमीन तभी सुरक्षित रहेंगे जब बिगड़ते पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा- दिनेश सेमवाल

ऋषिकेश, 26 दिसम्बर। महाकुंभ 2021 में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यावरण व स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किए जाने के लिए घरों से ही कूड़ा प्रकरण ईको ब्रिक बनाने के लिए पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया गया।
शनिवार को.सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श नगर के केशव सभागार में शहरों और गांवों में बढ़ते कूड़े के ढेर को कम करने के लिए घरों से ही कूड़ा प्रक्करण और इको ब्रिक बनाने के बारे मे पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंथन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता डीबीपीएस रावत ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह कवीरियाल और मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश भर में जागरूकता के अभाव में लगातार काटे जा रहे पेड़ों के कारण पर्यावरण जहां असंतुलित हो रहा है, वही इसके कारण हमारे जल जंगल जमीन के साथ वन्य जंतु भी खतरे में पड़ गये है। जिसे नियंत्रित किए जाने के लिए अपने आसपास के खाली पड़े क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि वृक्ष ही पर्यावरण को संतुलित कर सकता है। लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण के कारण आज ओजोन की परत में भी छेद होने शुरू हो गए हैं। जिसे बचाने के लिए हमें जागरूक होने की आवश्यकता है। यदि हम जागरूक होंगे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और मनुष्य का जीवन भी बचेगा। क्योंकि पर्यावरण ही सबसे बड़ी समस्या बनी है। जिसके कारण ना पर्यावरण सुरक्षित है और ना ही मनुष्य दोनों ही शुद्ध वातावरण के कारण ही बच सकते हैं। इस दौरान पर्यावरण को लेकर घरों से निकलने वाले कूड़ा निस्तारण पर भी एक टेली फिल्म का प्रदर्शन किया गया। जिसमें कूड़े के निस्तारण के उपायों को गंभीरतापूर्वक समझाया गया। हेमंत गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा कूड़ा निस्तारण व पर्यावरण को बचाने के लिए वेस्ट प्लास्टिक की बोतलों के माध्यम से कूड़ा निस्तारण किस प्रकार किया जा सकता है। उसके बारे में विशेष रुप से बताते हुए कहा कि प्लास्टिक को प्लास्टिक की बोतल में ही बंद किए जाने से कूड़े का निस्तारण किया जाना संभव है।इस दौरान सतीश, राजेश, रंजना, स्वाति, सुहानी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्यो राजेन्द्र पांडे, रजनी रावत, शिशुपाल रावत, पूनम अनेजा, पर्यावरण गतिविधि के मनोज चुरखंडी व मेदिनी धर सेमवाल , रायपुर खंड संयोजक, ऋषिकेश नगर से जगदीश, प्रशांत, सौरभ, मातृ शक्ति सुजाता टुटेजा, राजन वर्मा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संचालक सुदामा सिंघल, जिला कार्यवाह भास्कर बिजलवान, जिला प्रचारक भूपेन्द्र, नगर कार्यवाह श्याम बिहारी, पूर्व नगर सोशल मीडिया प्रमुख, अमित वत्स उपस्थित रहे।