राजनीति
भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार सरकार की जनसरोकार योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं : सुनिता विधयार्थी
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश,09जनवरी। स्वर्गाश्रम मंडल के पोखरखाल शक्ति केंद्र में मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा के नेतृत्व में शक्ति केंद्र के संयोजक कन्हैयालाल अंथवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुनिता विधयार्थी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।तत्पश्चात उनके द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। जिसमें पोखरखाल के सभी पांच बूथों का गठन किया गया।
तत्पश्चात मुख्य वक्ता सुनिता विधयार्थी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें एवं केंद्र और राज्य सरकार सरकार की जनसरोकार योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर जनता तक उन्हें पहुंचाएं ताकि पार्टी के अंतोदय के सिद्वांत को पूरा करते हुए हम आखिर में खडे उस व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचा सकें ताकि वह अपने जीवन में उन योजनाओं का लाभ ले सके एवं औरों को भी प्रेरित करे। साथ ही हर बूथ पर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम को समूह में दिखाए जाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रीतम राणा, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख दिनेश भट्ट, दीवान सिंह कैंतूरा, राधेलाल, सुखपाल सिंह पयाल, कोमल सिंह, अनिल जोशी, रविंद्र नौटियाल, कोमल सिंह, हरदीप कैंतूरा, कान्ता देवी, अशोक जुगलान, सुमित पंवार, राजू प्रजापति, सुजीत राणा, बीज्जी रावत, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320