राशिफल
सौरमंडल में बड़ी खगोलीय घटना तीन बड़े ग्रहों का योग मकर राशि में
सूर्य, बृहस्पति, शनि का यह एक राशि पर मिलना राजनैतिक और मौसमी बदलाव का इशारा दे रहे हैं ये ग्रह
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
देश में आंदोलन और प्रदर्शन के योग बन रहे हैं, कुछ नेताओं को सत्ता से बाहर भी किया जा सकता है
12 फरवरी तक मकर राशि में बृहस्पति और शनि के साथ सूर्य भी रहेगा। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल के संस्कृत प्रवक्ता आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल के मुताबिक इन 3 ग्रहों के साथ होने से देश-दुनिया में बड़े राजनीतिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इन ग्रहों का असर मौसम पर भी पड़ेगा। वहीं, सितारों की इस स्थिति के कारण 12 में से 4 राशियों को नौकरी, बिजनेस, सेहत और पारिवारिक मामलों में संभलकर रहना होगा। इनके अलावा 4 राशियों के लिए समय शुभ रहेगा और अन्य 4 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा।
देश-दुनिया पर असर
उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉक्टर चंडी प्रसाद का कहना है कि मकर राशि में मौजूद ग्रह देश में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। सूर्य, शनि और बृहस्पति के कारण देश के पश्चिमी राज्यों के लोगों में तनाव, विवाद और असंतोष की स्थिति बन सकती है। असामाजिकता और सेहत संबंधी मामलों में भी चिंता बढ़ सकती है। इनके साथ ही देश के अन्य कुछ इलाकों में मौसमी बदलाव की वजह से लोगों की रोजमर्रा के काम प्रभावित होंगे। इनके अलावा शेयर मार्केट में तेजी आ सकती है। कीमती धातुओं के दाम बढ़ने की संभावना है।
ज्योतिष वैज्ञानिक डॉक्टर घिल्डियाल के मुताबिक, अपराध बढ़ने की आशंका है। देश में खेती, धर्म और शिक्षा से जुड़े बड़े फैसले भी हो सकते हैं। सीमा पर तनाव बढ़ने की भी आशंका है। धर्म, शिक्षा और न्याय के क्षेत्रों में संघर्ष और असन्तोष की स्थिति बनेगी। देश में आंदोलन और प्रदर्शन होंगे। भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा। वहीं, कुछ नेताओं को सत्ता से बाहर भी किया जाएगा। राजनैतिक दलों में विरोध भी बढ़ेगा।
वृष और वृश्चिक सहित 4 राशियों के लिए शुभ समय
12 फरवरी तक वृष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। इन राशि वालों के सोचे हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रॉपर्टी संबंधी रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। बचत और इनकम बढ़ेगी। सेहत में भी सुधार हो सकता है।
मकर और कुंभ सहित 4 राशियों को रहना होगा संभलकर
3 ग्रहों का अशुभ असर मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर रहेगा। इन राशियों के लोगों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। माता की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ेगी। मनासिक तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि की आशंका है। कोई राज की बात उजागर हो सकती है। सेविंग खत्म हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो सकता है।
अन्य 4 राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
मेष, कन्या, धनु, और मीन राशि वाले लोगों पर इन सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन 4 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में मेहनत बढ़ेगी। दौड़-भाग और तनाव भी रहेगा। लेकिन मेहनत का पूरा फायदा भी आने वाले दिनों में मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे भी कम नहीं हो पाएंगे। नौकरी और बिजनेस मे बड़े लोगों की मदद मिलेगी, लेकिन सुख भी कम होगा। परिवार में किसी की सेहत की चिंता रहेगी।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320