शहर में खास
*नगर निगम के’ जनता दरबार’ में दर्जनों समस्याओं का हुआ निस्तारण*
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

*शिकायतकर्ता के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार पर फोकस- अनिता ममगाई*
*जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर की जा रही है मॉनिटरिंग-मेयर*
ऋषिकेश, 22 जनवरी। छोटी सरकार के जनता दरबार में ठंडे मौसम के बावजूद महापौर ने कराया विभिन्न फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण। छोटी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत नगर निगम महापौर अनिता ममगाई की पहल पर शुरू किए गए जनता दरबार कार्यक्रम के तहत आज वार्ड संख्या 2,3 व 4 में जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं का निस्तारण कराया गया। निगम अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में अनेकों समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही कराकर लोगों को राहत पहुंचाई गई। इस दौरान फरियादियों ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए मेयर की खुलकर सराहना की। लोगों ने कहा कि महापौर के इस प्रयास से जनशिकायतों के समाधान को बल मिल रहा है।
महापौर ने बताया कि शहर के तमाम वार्डो में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है।ताकि जनसमस्याओं के निदान के लिए जरूरी कदम उठाये जा सके। जनता दरबार में क्षेत्र के सामाजिक लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने बताया जनता दरबार में नगर निगम क्षेत्र में हो रही हर तरह की समस्या के साथ-साथ सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। कैंप लगाकर विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और सरकार की अन्य योजनाओं को आम लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। महापौर ममगाई ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो एवं तमाम विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी संवेदनशील रहे
इसके लिए निर्देशित किया गया है।महापौर ने कहा कि जनता दरबार में आने वाली शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है। जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो इसके लिए वह स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रही हैंं।उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार किया जाए इसके लिए निर्देशित किया गया है। महापौर ने बताया कि जनता दरबार में दर्जनों शिकायतें आईं, जिसमें टैक्स ,सीवरेज, बिजली की समस्या अधिक रही।इस दौरान पार्षद रूपा देवी, पार्षद वार्ड प्रियंका यादव, शकुंतला शर्मा, नगर निगम सहायक आयुक्त एलम दास, सतीश चंद्र जोशी(तहसील), विजय डोभाल (पूर्ति निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग), वीरेंद्र सिंह राणा (अवर अभियंता जल संस्थान), सूरज पिंडेल (अधिशासी अभियंता जल संस्थान), अशोक सिंह (सीवरेज जल संस्थान), ब्रह्मपाल सिंह (जेई बिजली विभाग) एस आई उत्तम रमोला, निशांत अंसारी (टैक्स निरीक्षक), जेई तरुण लखेड़ा, दीपक सेमवाल, सुंदर पवार,सुजीत यादव,किशन मण्डल, चंद्रेश्वर यादव आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320