धर्म-कर्म

राम मंदिर समर्पण निधि में विधानसभा अध्यक्ष ने दिए एक लाख रुपए

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

.

ऋषिकेश 22 जनवरी l श्री राम तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से चलाए जा रहे अंशदान अभियान के तहत आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर निर्माण के लिए ₹ एक लाख रुपये की समर्पण निधि का चेक विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री स्नेहपाल जी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत के कार्यवाह दिनेश सेमवाल को संयुक्त रूप से भेंट किया ।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि सदियों से राम मंदिर निर्माण का सपना आंखों में था और अब वह सपना पूरा हो रहा है । उन्होंने कहा है कि राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में संपूर्ण परिवार ने जेल की यात्राएं की व हर दृष्टि से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी आहुती दी ।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण न केवल भारत के लिए बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए आध्यात्म का बड़ा केंद्र निर्माण हो रहा है , जिसमें श्री राम के दर्शन के साथ-साथ पूरी रामायण एवं भारतीय संस्कृति के भी दर्शन होंगे। श्री अग्रवाल ने आम जन से आह्वान करते हुए कहा है कि अयोध्या में निर्माणाधीन दिव्य एवं भव्य श्री राम मंदिर के लिए प्रत्येक व्यक्ति को क्षेत्रवाद, जातिवाद, राजनीति से ऊपर उठकर समर्पण निधि मे सहयोग करना चाहिए ताकि एक राष्ट्रीय नवजागरण के रूप में अयोध्या में भगवान श्री राम चंद्र जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो ।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री स्नेहपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, समर्पण निधि उत्तराखंड के अभियान प्रमुख रणदीप सिंह पोखरिया, एकल अभियान प्रमुख के प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद कनौजिया, प्रदेश एकल अभियान के अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह भास्कर बिजलवान, संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख संदीप मल्होत्रा, राकेश शर्मा, दिनेश सती, सुदेश कंडवाल आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close