उत्तराखंड
विद्यार्थी परिषद ने नेताजी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 23 जनवरी। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया।
एबीवीपी ऋषिकेश इकाई ने हरिद्वार रोड स्थित आईसीए इंस्टीट्यूट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र का माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही एबीवीपी ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान एबीवीपी की प्रदेश छात्रा सह प्रमुख अंजलि शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बना। “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा” का नारा भी उनका था, जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में रहा और आज भी साकार है। इस मौके पर आईसीए के डायरेक्टर मुकेश अग्रवाल, गढ़वाल सह संयोजक विनोद चौहान, जिला प्रमुख विवेक शर्मा, कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, त्रिलोक परमार, शिवानी, अक्षिता कश्यप आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320