उत्तराखंड
एएसपी टिहरी व सीओ नरेन्द्रनगर का स्थानान्तरण
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

नई टिहरी, 28 जनवरी। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर तैनात उत्तम सिह नेगी का अभिसूचना मुख्यालय देहरादून व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर प्रमोद कुमार शाह का जनपद नैनीताल में स्थानान्तरण किया गया है।
गुरुवार को पुलिस कार्यालय सभागार नई टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी उत्तम सिंह नेगी व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर प्रमोद शाह का जनपद टिहरी से स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी तृप्ति भट्ट ने दोनों अधिकारियों का जनपद से स्थानान्तरण होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने जनपद में तैनाती के दौरान उनके द्वारा किये गये कार्यो की भी सराहना करते हुए प्रशंसा की। इस मौके पर आनन्द सिह रावत प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चम्बा सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।