उत्तराखंड
*यमकेश्वर विधायक ने दी मोहनचटी इंटर कॉलेज को सडक की सौगात*
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 31 जनवरी। राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचटी जिसकी स्थापना स्वः सवतंत्रता सैनानी चंदन सिंह बिष्ट के नाम पर की गई थी। यह स्कूल लगभग आजादी के समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम सेवाएं देता आ रहा है।
जिसके लिए क्षेत्रीय जनता द्वारा इंटर कॉलेज के लिए वर्षों से की जा रही सडक की मांग आज माननीय् विधायक द्वारा पूरी की गई।
मुख्य मार्ग से इंटर कॉलेज तक लगभग छःसौ मीटर का यह संपर्क मोटर मार्ग है। जिसकी स्वीकृत लागत 25.63 लाख है।
जिसका कि आज क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता एवं स्कूल प्रशासन द्वारा पारंपरिक तरीके से ढोल रौंठीं के साथ क्षेत्रीय विधायक का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक ने उन्हें समाज एवं अपने परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को समझ कर व्यवहार करने के लिए आग्रह किया। कि समाज बेटे और बेटियों के बीच समान व्यवहार अपनाकर अपनी जिम्मेदारी निभायें। और चाहे बेटा हो या बेटी वे भी सजग हो कर अपने लिए भविष्य का चुनाव करें कि उनके लिए क्या सही है और क्या नहीं।
कार्यक्रम में उपस्थिति निम्नवत् रही:-
प्रधानाचार्य जे.पी.बिज्लवांण , उर्मिला देवी, सोनम डिमरी, सतेंद्र प्रसाद चमोली जी, गजानंद पैन्यूली जी, अरूण नेगी , पटवाल आदि, प्रधान जोगयांणा, सुमित्रा देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष रामलाल बेलवाल, विधायक प्रतिनिधि विनोद जुगलान, पूर्व प्रधान सुखपाल सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा, मंडल महामंत्री प्रीतम राणा, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, बिजेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा से जिला महामंत्री अजय रावत, युवा मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष नीरज कुकरेती, युवा मोर्चा से अध्यक्ष सुरजीत राणा, बिज्जी रावत, सुभाष जुगलान, शमशेर भंडारी, आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320