शहर में खास
*स्वयं अपनी प्रेरणा से आगे बढ़ें महिलाएं -अनिता ममगाई*
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 13 फरवरी। राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने देवभूमि की तमाम महिलाओं को बधाई देते हुए स्वंय की प्रेरणा से आगे बड़ने का आह्वान किया है।
भारत कोकिला सरोजनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था, उन्हीं के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर शहर की प्रथम नागरिक महापौर ममगाई ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होने लगा है। बिना अधिकारों की जानकारी के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। अधिकारों के साथ साथ उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करना होगा।राष्ट्रीय महिलाा दिवस पर महापौर ने कहा कि अपने वजूद को बचाने के लिए महिला को तमाम हालात का सामना करना पड़ता है। फिर भी वह हर हालात का मजबूती से सामना करती है और वक्त के साथ निखरती जाती है। प्रेम व ममता की मूर्ति बन समाज को दिशा दिखाती है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320