शहर में खास
उत्कर्ष 2021 एनुअल मीट का समापन, कृषि मंत्री ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 19 फरवरी।( *आज का आदित्य*) होटल एसोसिएशन ऑफ तपोवन लक्ष्मणझूला की प्रथम वार्षिक बैठक का प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधिवत समापन किया।
शुक्रवार को होटल तपोवन रिट्रीट में आयोजित उत्कर्ष 2021 एनुअल मीट कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रारम्भ होकर समापन दोपहर 03 बजे दोपहर के भोजन के साथ हुआ। इस दौरान प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी सम्मानित सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किये। बैठक में वक्ताओं ने तपोवन और होटल एसोसिएशन की समस्याएं कृषि मंत्री के सम्मुख रखी। जिस पर कृषि मंत्री ने क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर होटल व्यवसाई बचन पोखरियाल, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष रवि भंडारी, होटल एसोसिएशन उत्तराखंड अध्यक्ष संदीप साहनी, त्रिलोक भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुलोचना कपरवान, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र नगर राजेंद्र भंडारी, राजीव तिवारी, कमल सिंह सजवान, ग्राम प्रधान चैन सिंह बिष्ट, नरेंद्र भंडारी, रविंद्र भंडारी, संदीप गुप्ता, महानंद शर्मा, पद्मश्री अजीत बजाज आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320