शहर में खास
*आबकारी प्रवर्तन की बड़ी कार्यवाही: मारुति से 20 व घर से 29 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो के खिलाफ मुकदमा*
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 20 फरवरी।( *आज का आदित्य* )
आबकारी प्रवर्तन की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मारुति जेन से 20 पेटी अंग्रेजी शराब व मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति के घर से कुल 29 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
तीर्थनगरी ऋषिकेश में बढ़ते अवैध शराब के कारोबार को देखते हुए आबकारी प्रवर्तन की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। जिसके तहत शनिवार को मंडल व जनपदीय टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाशी ली गई। उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा ने बताया कि टीम ने तलाशी के दौरान रेलवे फाटक, श्यामपुर के पास एक ग्रे कलर की मारुति जेन (UP 22F 1112) की तलाशी लेने पर डिग्गी व पिछली सीट से कुल 20 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। मदिरा का वैध परिवहन पास मांगे जाने पर चालक प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिस पर चालक जिंदर सिंह पुत्र करम सिंह निवासी बलजीत फार्म, श्यामपुर खदरी, ऋषिकेश को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके अलावा मुखबिर की सूचना पर बलजीत फार्म, श्यामपुर खदरी, ऋषिकेश निवासी धनपाल सिंह नेगी पुत्र भीम सिंह नेगी के घर पर दबिश दी गई। तलाशी लेने पर धनपाल के घर से 27 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बियर (केन) बरामद की गई। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। टीम में सहायक आबकारी आयुक्त परिवर्तन गढ़वाल मंडल दुर्गेश्वर त्रिपाठी, मनोज कुमार, उप आबकारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश भट्ट, उमराव सिंह राठौर, पान सिंह राणा, प्रधान आबकारी सिपाही प्रताप सिंह कार्की, सिपाही शांतिकांत गुसाईं व लव शर्मा शामिल रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320