शहर में खास
*मेयर ने आस्थापथ पर तीसरी आंख का किया निरीक्षण*
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश,21फरवरी। आस्था पथ पर लगे सीसीटीवी का नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद घाट चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
रविवार की दोपहर आस्थापथ में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए महापौर ने कहा कि आस्था पथ देवभूमि की शान है ।यहां असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके इसके लिए पुलिस प्रशासन के आग्रह पर नगर निगम की ओर से बेहद उच्च क्वालिटी के हाईटेक 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।इससे सुबह शाम आस्था पथ पर टहलने वाले बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को जहां एक और सुरक्षा मिलेगी वहीं असमाजिक तत्वों पर भी शिकंजा कसने में पुलिस को आसानी होगी। महापौर ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं तीर्थाटन व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर नगर निगम प्रशासन की ओर से सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे कोई भी घटना या दुर्घटना होने पर उसकी तस्वीर तत्काल कैमरे में कैद हो जाएगी। मामले का खुलासा करने में मदद मिलेगी और अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर नहीं भाग सकेगा। उन्होंने त्रिवेणी घाट पुलिस चोकी में स्थापित कंट्रोल रूम पर भी तमाम आवश्यक जानकारियां जुटाई।इस दौरान रोजाना देर शाम आस्थापथ पर गश्त करने के निर्देश भी घाट चोकी प्रभारी उत्तम रमोला को महापौर द्वारा दिए गये।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320