शहर में खास
पुलिस ने किए 54 मकान मालिकों के चालान, ₹5.4 लाख का जुर्माना
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 26 फरवरी। कोतवाली पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर श्यामपुर क्षेत्र में 54 मकान मालिकों का चालान कर 5 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
कोतवाल रितेश साह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 06 बजे से श्यामपुर चौकी क्षेत्र के गुमानीवाला, मनसा देवी, चोपड़ा फार्म, बलजीत फार्म व खदरी खड़कमाफ क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन की जांच के लिए अभियान चलाया। अभियान के लिए 05 पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें एक उपनिरीक्षक, तीन कांस्टेबल, एक महिला कॉन्स्टेबल व एक चीता मोबाइल नियुक्त की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 294 सत्यापन किए गए। सत्यापन ना कराने पर कुल 54 मकान मालिकों के कोर्ट के चालान कर 5 लाख 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। बताया कि पूर्व में भी श्यामपुर, ऋषिकेश क्षेत्र में सत्यापन संबंधी कार्यवाही की गई थी और भविष्य में भी सत्यापन की कार्रवाई जारी रहेगी।