शहर में खास
आरोप: पंचवटी कुटीर न्यास की भूमि पर अवैध निर्माण करा रहा स्वामीनारायण आश्रम
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 26 फरवरी। शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती स्थित पंचवटी कुटीर न्यास ने स्वामीनारायण आश्रम पर उनकी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अवैध निर्माण कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को पंचवटी कुटीर न्यास के ट्रस्टी अनिल काला ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकरण के संबंध में बीते 3 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था। जिला विकास प्राधिकरण टिहरी द्वारा अनाधिकृत निर्माण एवं विकास कार्य रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस भी 5 फरवरी को जारी किया गया। परंतु स्वामीनारायण आश्रम द्वारा जबरन निर्माण करने का प्रयास जारी है। उसको रोकने के लिए पंचवटी ट्रस्ट द्वारा कई बार पुलिस को शिकायत की गई व स्वामीनारायण आश्रम के संचालक को भी कई बार पंचवटी न्यास ने जमीन के सभी कागज दिखाएं। परंतु वह पैसे के बल पर जबरन निर्माण करना चाहते हैं। स्वामीनारायण आश्रम के पास हमारी जमीन के कोई कागज नहीं है। क्योंकि हमने किसी को नहीं बेची है। यह जमीन पंचवटी न्यास के पास सन 1971 से है। इसके संबंध में पटवारी जिलाधिकारी को भी कई बार शिकायत की। लेकिन उनकी सुनने को कोई भी नहीं है। बताया कि पूर्व में पंचवटी कुटीर न्यास द्वारा अपने कर्मचारियों एवं सेवकों को रहने के लिए कुछ जमीन दी गई थी। परंतु यह केवल रहने के लिए थी, हमने बेचने के लिए किसी को अनुमति नहीं दी थी। पंचवटी कुटीर न्यास के पास 10 बीघा जमीन के पक्के कागजात हैं। फिर भी हमारी कोई नहीं सुन रहा है। इस मौके पर प्रबंधक महंत कौशलेंद्र दास, महंत सीताराम दास, महंत राम बालक आदि मौजूद रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320