शहर में खास
भगत के स्वागत में कार्यकर्ता भूले कोरोना की गाइडलाइन : जयेंद्र रमोला
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 27 फरवरी। राजनीतिक मदहोशी और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ता इतने मशगूल हो गए कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पालन करना ही भूल गए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के ऋषिकेश दौरे और कार्यक्रम में कोरोना की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है । कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर दर्जाधारी मंत्रियों और कार्यकर्ताओं तक ने किसी भी नियम का पालन नहीं किया। सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर किसी भी कार्यकर्ता और नेता ने मास्क तक पहनने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।