भ्रष्टाचार

प्रधान पर पड़ोसी का पेड़ कटवाने का आरोप, जांच टीम गठित

सीओ और तहसीलदार को जांच कर एसडीएम ने आख्या तलब की

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 2 मार्च। ( *आज का आदित्य* )एक तरफ जहां देवभूमि में हर साल पौधरोपड़ का अभियान चलाया जाता है वहीं जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग जबरन हरे भरे पेड़ों को काटने पर आमादा हैं। ऐसा ही एक मामला श्यामपुर का सामने आया है। यहां के ग्राम प्रधान चंद्रमोहन चमन पोखरियाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने पड़ोसी के प्लाट पर खड़े जामुन के भीमकाय वृक्ष को अवैध तरीके से कटवा दिया है। इस मामले में भूस्वामी महेश गुप्ता ने स्थानीय पुलिस चौकी सहित एसडीएम ऋषिकेश को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायत पर एक्शन लेते हुए एसडीएम वरुण चौधरी ने पत्र अग्रसारित करते हुए सीओ और तहसीलदार से जांच कर आख्या तलब की है।
जानकारी के मुताबिक नंदू फार्म क्षेत्र में कल्पतरु आश्रम के निकट महेश गुप्ता का तीन बीघे का प्लाट है। यहीं पड़ोस में ग्राम प्रधान चमन पोखरियाल का भी घर है। बीते दिनों महेश गुप्ता को सूचना मिली कि उनके प्लाट में स्थित जामुन का पेड़ कटवा दिया गया है। जब भूस्वामी अपनी जमीन पर पहुचा तो चौकीदार से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि ग्राम प्रधान ने उक्त जामुन के पेड़ को कटवा दिया है। इस संदर्भ में महेश गुप्ता की ओर से स्थानीय पुलिस चौकी पर ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत की गई। पुलिस का रवैया सुस्त देख पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की है। अब एसडीएम ने तहसीलदार और पुलिस क्षेत्राधिकारी को संयुक्त जांच कर आख्या तलब की है।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close