
ऋषिकेश 06 मार्च। गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के छठे दिन पुष्प वर्षा कर योग साधकों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के छठे दिन गुरु हेली सर्विसेज की ओर से योग साधकों का हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। किससे गढ़वाल मंडल का प्रांगण सुगंधमय हो गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुरु हेली सर्विसेज की ओर से निशुल्क हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा कर योग साधकों का स्वागत किया गया है।
इसके अलावा मशहूर बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान भी आज की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देंगे।