शहर में खास
आदर्श राजनीति के प्रतीक थे गोविंद बल्लभ पंत- डॉ राजे सिंह नेगी
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 08 मार्च। अंतरराष्ट्रीय गढवाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में ऐसे क्रातिकारी नेताओं की सूची बहुत कम है, जिन्होंने राजनीति के साथ-साथ साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पंत जी ने ही हिन्दी को राजकीय भाषा का दर्जा दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।
रविवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए महासभा के अध्यक्ष डा नेगी ने कहा कि पंत सद्गुणों के प्रतीक थे। वह एक स्वतंत्रता सेनानी, एक प्रेरणादायक नेता और एक समाज सुधारक थे। उन्हें उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में जमींदारी प्रथा के उन्मूलन के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320