शहर में खास
*समाज में जागृति से संभव होगा महिलाओं का उत्थान-महापौर*
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 08 मार्च। विश्व महिला दिवस पर ऋषिकेश में सोमवार को हर ओर नारी शक्ति की आवाज गूंजी। विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में महिलाओं की दशा व दिशा पर चर्चा की। नगर की प्रथम नागरिक महापौर अनिता ममगाई ने इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए महिलाओं के कल्याण और उत्थान का आह्वान किया।
गंगोत्री विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं की व्यथा कथा का वर्णन किया जाता है, किन्तु उसके निराकरण की बात कम ही होती है। कहा कि, लड़कियों के लिए प्रारम्परिक शिक्षा के साथ-साथ आत्मसुरक्षा की शिक्षा भी जरूरी है। महिलाओं के विकास के साथ सामाजिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों ओर शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन की आवश्यकता है। इससे पूर्व अतिथि महापौर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कराया ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से महापौर का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान.उषा रावत, कमला प्रसाद भट्ट, लक्ष्मी रावत, कमलेश जैन, बंशीधर पोखरियाल, प्रमोद उनियाल, निधि पोखरियाल, पीके मला सी, श्रीराम उनियाल, विनय बडोनी आदि मोजूद रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320