शहर में खास
नगर उद्योग व्यापार महासंघ का चार अप्रेल को होगा चुनाव
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश,10 मार्च। लक्ष्मण झूला रोड स्थित एक होटल में नगर उद्योग व्यापार महासंघ की कोर (संचालन) कमेटी की बैठक आयोजित हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये ।
कमेटी के राजीव मोहन अग्रवाल व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल देहरादून के ज़िलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बैठक के बाद बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि चार अप्रेल को महासंघ के चुनाव सम्पन्न करा लिये जायेंगे। और जल्द ही में वोटर लिस्ट तैयार कर सार्वजनिक कर दी जायेगी। साथ ही पाँच लोगों की चुनाव संचालन समिति बनेगी और साथ में चार बूथों के लिये 12 लोगों को बूथ पर साफ़ सुथरा चुनाव संचालन की ज़िम्मेदारी सौंपी जायेगी ।
बैठक में नवल कपूर, सूरज गुल्हाटी, सुभाष कोहली, श्रवण जैन, सुरेश सूरी , विशाल तायल, हरगोपाल अग्रवाल, विनोद शर्मा, राजेश भट्ट, राजेन्द्र सेठी व जयेन्द्र रमोला मौजूद थे ।