उत्तर प्रदेश
प्राथमिक विद्यालय रामनगर में शिक्षक संकुलकी मासिक वैठक सम्पन्न
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

हरदोई, 11 मार्च। न्याय पंचायत सधई बेहटा के प्राथमिक विद्यालय रामनगर में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता डी सी प्रशिक्षण श्री राकेश शुक्ल ने की।
उन्होंने मिशन प्रेरणा से सम्बंधित सभी सोपानों को विधिवत समझाया। बैठक को SRG आशीष मिश्रा ने भी सम्बोधित किया और कहा कि बावन को हम सब मिलकर बहुत जल्द ही प्रेरक ब्लाक बनाएंगे।
बैठक को शिक्षक संकुल सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि कन्या सुमंगला योजना में सभी शिक्षक सभी पात्र बालिकाओं के रजिस्ट्रेशन शीघ्र कराएं। शंकुल प्रभारी संतोष कुमार ने कहा सभी शिक्षक लंबित सूचनाओं को शीघ्र जमा करें। बैठक को शिक्षक संकुल विजय बहादुर, मनीष राठौर ने भी सम्बोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से सोमेंद्र प्रताप सिंह, ज्योति बाजपेयी, अरुण कुमारी, रीना चौधरी, निवेदिता शुक्ला, मंजूषा रानी, अंज़ाय मिश्र, शराफत अली, राजीव शुक्ला, आशीष अग्निहोत्री, वर्षा शर्मा, लोकेश कुमार, अनंगपाल, माधुरी यादव, मेनका राठौर, उमा तिवारी, गरिमा मिश्रा, अक्षय कुमार सिंह, गंगा राम सहित न्याय पंचायत सधई बेहटा के समस्त प्रधानाध्यपक उपस्थित रहे। *रिपोर्ट -संदीप शुक्ला*
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320