उत्तराखंड
तीरथ सिंह रावत कैबिनेट का हुआ विस्तार, 8 कैबिनेट मंत्री और 3 राज्यमंत्री ने ली शपथ

देहरादून, 12 मार्च। तीरथ सिंह रावत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने तीरथ कैबिनेट के 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई। पहले कैबिनेट में शामिल शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सात पुराने और चार नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली
ये हैं तीरथ कैबिनेट के 11 मंत्री तीरथ कैबिनेट में बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल और गणेश जोशी को बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया गया है। जबकि रेखा आर्य, धनसिंह रावत और स्वामी यतीश्वरा नंद को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।