उत्तराखंड
घर जाने को पुलिस ने की महिला की आर्थिक मदद

ऋषिकेश 12 मार्च। मुनिकीरेती पुलिस ने मध्य प्रदेश से आई महिला को उसका खोया हुआ पर्स बरामद कराकर सैलानियों के सम्मुख एक मिसाल पेश की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से रेखा बाई चौहान व उनके परिजन राहुल भूरी बाई, आलोक गंगाबाई जिगर चौहान हरिद्वार कुंभ मेला स्नान के लिए आए थे। लेकिन नाव घाट पर नहाते समय उनका पर्स खो गया। जिसमें उनके समस्त दस्तावेज, आधार कार्ड, एटीएम आदि रखे हुए थे। उनके द्वारा पुलिस से घर जाने के लिए मदद मांगी गई। जिसपर मुनिकीरेती पुलिस ने महिला व उसके परिवार को अपने घर उज्जैन तक जाने के लिए 07 हजार रुपए प्रदान किए गए। जिसके लिए महिला के परिजनों ने मुनिकीरेती पुलिस को धन्यवाद अदा किया है।