उत्तराखंड

भाजपा नेताओं सहित सैकड़ों लोगों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 13 मार्च। उत्तरांचल वैडिंग प्वाइंट छिद्दरवाला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व सैनिक गजेन्द्र विक्रम शाही, भाजपा के पूर्व अनुसूचित जाति के श्यामपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश गौड़, भाजपा किसान मोर्चा के जयराम चौहान, पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल, लक्ष्मी नियाल, कमल बनर्जी, अमित धस्माना सहित सैकड़ों महिलाओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है। बहुत हुई महंगाई की मार के नारे देने वाली भाजपा ने आज पूरे देश में महंगाई से लेकर बेरोज़गारी का हाहाकार मचा रहा है। आज बड़ी संख्या में भाजपा, पूर्व सैनिक, मातृ शक्ति, गोर्खाली समुदाय सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर बता दिया कि लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। आगामी चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकनें का काम करेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और रूकी हुई विकास की डोर कांग्रेस की सरकार में तेज़ी से दौड़ने लगेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने संचालन करते हुए कहा कि आज भाजपा में पुराने लोगों की अनदेखी देश स्तर के साथ प्रदेश में भी जारी है। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में अंसतोष की स्थिति बनी है। जिस कारण भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। विधानसभा ऋषिकेश में यह सदस्यता अभियान का क्रम जारी रहेगा।
सदस्यता लेने के पश्चात गजेन्द्र बिक्रम शाही ने कहा कि भाजपा अब पुरानी भाजपा नहीं रही। भाजपा में अब पुराने व्यक्तियों का सम्मान नहीं रहा है। बहुत समय से बीमारी से जूझता रहा परन्तु कोई भाजपा नेता मिलने नहीं आया। मैं भाजपा को परिवार की तरह मानता था, परन्तु कई समय से भाजपा की रीति नीति बदल गई है। जिस कारण मुझे यह कदम उठाना पड़ा। अब मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूँ और सच्चे मन से कांग्रेस के लिये कार्य करूँगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, सैनिक संगठन के सचिव धीरज थापा, गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, बरफ सिंह पोखरियाल, कुंवर गुसाँई , अमन पोखरियाल, सोहन थलवाल, गिरीश रौथाण, टीकाराम व्यास, मनवर सिह, दिनेश चौहान, प्रवीण खरोला, रीता थापा, ल़क्ष्मी थापा, लक्ष्मी क्षेत्री, योमति गुरूग, संतोषी शर्मा, पूजा क्षेत्री, रेनू क्षेत्री, मनू थापा, रजिता गुरूग, चित्रा ठाकुरी, अंजली कश्यप, चंदा कश्यप, मनु थापा, शोभा रावत, रमा थापा, सीमा थापा, नीरू देवी, पद्मा राणा, प्रमीला थापा, पार्वती देवी, उमा मल्ल, पुष्पा मल्ल, कमलेश तिवारी, सुखी देवी, सीमा कोठारी, निर्मला गौड़, बबीता असवाल, नन्दनी देनी, सुमन रानी, आँचल देवी, सरोज देवी, विमलेश देवी, राधा देवी, प्रभा, सुमित्रा, रजत राणा, मोहित ठाकुर, अर्जून पूरी, अर्जून थापा, कृष्णकांत कलूडा, विजय थापा, शशांक, पवन, प्रशांत थापा, हिमांशु, सोनू कश्यप, चाहत, मनीष, प्रकाश राणा, दीपक थापा, सचिन गुरूग, भीम पूरी, जय सिंह रावत, कृपाल सरोज, विजयपाल रावत, केके थापा, अंबिका सजवाण, पार्षद राधा रमोला, पार्षद विजयलक्ष्मी, पार्षद शकुन्तला शर्मा, कृष्णा रमोला, उमा ओबरॉय, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, मदन मोहन शर्मा, सरोज देवरानी, सविता शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, देवी ब्यास, प्रेमलाल शर्मा, संदीप खंतवाल, विवेक तिवाड़ी, कपिल शर्मा, जितेन्द्र त्यागी, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश कंडियाल, गौरव राणा, नीरज कुमार, प्रकाश पांडेय, रवीन्द्र बिजल्वाण, केडी जोशी, गजेन्द्र चौहान, प्रीतम चौहान, संगीता कुमारी, उत्तरा चौहान, तेजपात कलूडा, संगीता कुमारी, वीरेन्द्र पंवार, आशा देवी, शामिल मल्ल, सत्यम कश्यप, सोनू रावत, आकाश जोशी, अमरीश थापा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close