धर्म-कर्म
*मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से संतो ने की मुलाकात*
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

हरिद्वार, 20 मार्च। अखिल भारतीय संत समिति के तत्वाधान में संतो के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष गोपालाचार्य ने अवगत कराया की भाजपा के पार्षदों द्वारा भगवामय ऋषिकेश के विरोध को लेकर संपूर्ण संत समाज में रोष व्याप्त है। संत समाज चाहता है कि भारतीय आध्यात्मिकता का प्रतीक भगवा रंग ऋषिकेश को शीघ्र प्राप्त हो। स्वामी दयाराम दास महाराज ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत समाज सदैव से ही आशान्वित रहा है परंतु अब प्रतीक्षा का समय नही है।महासचिव स्वामी अखंडानंद ने कहा कि भगवामय राष्ट्र का शुभारंभ संत नगरी ऋषिकेश से ही होगा।
संतो ने एक स्वर में कहा कि भाजपा अपने ऐसे पार्षदों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर महंत लोकेश दास एवं पंडित रवि शास्त्री भी मौजूद रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320