शहर में खास
*शहीदी दिवस पर महापौर ने शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि*
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश,23 मार्च। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने शहीदी दिवस पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को श्रद्वांजलि अर्पित की।
मंगलवार को नगर निगम स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापौर ने शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर महापौर ममगाई ने कहा कि भारत एक महान देश है। यह देश उन वीरों की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। महापौर ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह ने कहा था कि ये लोग मेरे शरीर को मार सकते है, लेकिन मेरे विचारों को नहीं। आने वाली पीढ़ी मेरे विचारों को अपनाएगी। आज के दौर में शहीदों की विरासत को जानना बहुत जरूरी है। हमें राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह की कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए। जिस खुली हवा में अमन चैन से हम आजादी की खुली सांस ले रहे है यह सब उन वीर शहीदों की कुर्बानी का ही परिणाम है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320