नई दिल्ली
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सीने में दर्द होने के बाद एम्स में भर्ती
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

नई दिल्ली , 30 मार्च। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज एम्स में बाईपास सर्जरी हो सकती है। दरअसल हाल ही में उनको एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया था जिसके बाद बताया गया था कि आज यानी मंगलवार को वह बाईपास प्रक्रिया से गुजर सकते हैं।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति कोविंद को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आर्मी अस्पताल के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। भारतीय सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि आगे की जांच के लिए उन्हें एम्स, दिल्ली भेजा गया है। उन्हें 27 मार्च की दोपहर को एम्स में शिफ्ट किया गया।
वहीं राष्ट्रपति कोविंद के अस्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे के बीच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।