आस्थाउत्तराखंड

*भारतवासियों का पांच सौ साल का इंतजार अब होगा खत्म: अग्रवाल*

ऋषिकेश 03 जनवरी।क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राम भक्तों को आमंत्रित किया। इस दौरान अक्षत कलश यात्रा का आशुतोष नगर में स्वागत किया गया। कलश के स्वागत के साथ जय श्री राम के नारे लगे। इस दौरान यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

बुधवार को आशुतोष नगर में आयोजित कलश यात्रा के दौरान डा. अग्रवाल ने कहा कि 500 साल के लंबे संघर्षों एवं कई बलिदानों के बाद सत्य सनातन धर्म के प्रभु श्रीराम अयोध्या में बन रहे भव्य दिव्य नव्य मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान होंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे।जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा लोगों के हितों और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। मंत्री डा. अग्रवाल ने आमजनमानस को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद स्वरूप पूजित अक्षत एवं श्रीराम मंदिर का चित्र भी वितरित किया।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि के आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका श्रीराम कार सेवक समिति के जिला संयोजक के रूप में रही। मंदिर बनाने को लेकर तत्काल यूपी की तानाशाही यादव सरकार की लाठियां भी खाई। आज उन्हें बहुत गर्व हो रहा है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि भगवान राम के जीवन की एक-एक घटना और उनका प्रत्येक निर्णय हमें एक आदर्श व्यक्ति बनाने के लिए काफी है। कहा कि श्रीराम शांति के स्वरूप भी हैं और शक्ति के भी। उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी 22 जनवरी को उस घड़ी के साक्षी होने जा रहे है। जब रामलला अपने जन्मस्थान में विराजित होंगे। कहा कि भगवान राम के कृतित्व ने मुझे जीवन में सही राह चुनने में हमेशा मदद की।

डा. अग्रवाल की अगुआई में कलश यात्रा निकालकर सभी रामभक्तों को आमंत्रित भी किया गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, कार्यक्रम संयोजक अनिता तिवाड़ी, महामंत्री नितिन सकसेना, इंद्र कुमार गोदवानी, जितेंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, संजय शास्त्री, संजय व्यास, शम्भू पासवान, अनिल धयानी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, दिनेश सती, सुरेंद्र कक्कड, राकेश पारछा,दीपक बिष्ट, जितेंद्र भारती, अभिनब पाल, साकेत शर्मा, आशीष अग्रवाल, अविनाश भारद्वाज, आशा सेमवाल, राजेश्वरी लेखवार, सुनीता देवी, आभा तिवारी, सुमित तिवारी, शिव कुमार गौतम, संजीव पाल, राजेश दिवाकर, रूपेश गुप्ता, अलका रावत, अनिता भारद्वाज, मखना देवी, राजकुमार पंत, रजनी बाला, माया स्वरी, भवानी रावत, शकुंतला, उषा पंवार, संजीव सिलस्वाल, अरुण जुगलान, रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा, रेखा चौबे, उषा जोशी, अभिषेक अग्रवाल,उर्मिला बुटोला, प्रभा भट्ट, योगेश पाहवा, मंजू, राजू नरसिम्हा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!