शहर में खास
भाजपा 6 अप्रैल को मनाएगी पार्टी स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष करेंगे शिरकत, कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 04 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आगामी 6 अप्रैल को संपूर्ण प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है।
रविवार को भाजपा ऋषिकेश कार्यालय में जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर रायवाला स्थित पार्म रिसोर्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम सहित सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत करेंगी। बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिसके तहत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का छिद्दरवाला में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा और वहीं से भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाइकिल रैली के रूप में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। जबकि प्रदेश प्रभारी हरिद्वार से सभा स्थल तक पहुंचेंगे। जिनका स्वागत हरिपुरकला में कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जहां एक और केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है। वहीं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सफलतम 04 वर्ष पूर्ण होने पर उनका सम्मान किया जाएगा।
जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और लगभग 12 हजार से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कोविड-19 के तहत सुरक्षा को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को सतर्क कर दिया गया है। उपस्थित होने वाले कार्यकर्ताओं को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा। साथ ही सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सुंदरी कंडवाल, उषा जोशी, सुमित पंवार, रवि शर्मा, गणेश रावत, शिव कुमार गौतम, जयंत किशोर शर्मा, ऋषि राजपूत, राकेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320