शहर में खास
व्यापार महासंघ चुनाव में राजेश भट्ट अध्यक्ष व अखिलेश मित्तल की महामंत्री पद पर निर्विरोध जीत दर्ज
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 05 अप्रैल। नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा व महामंत्री पद पर विवेक वर्मा ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है।
सोमवार को व्यापार सभा भवन में नगर उद्योग व्यापार महासंघ के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सेठी ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो दो नामांकन आये थे। जिसमें आज नामांकन वापसी के समय पर अध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा ने क्षेत्र रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष व नगर उद्योग व्यापार महासंघ में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश भट्ट और महामंत्री पद पर विवेक वर्मा ने इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष व नगर उद्योग व्यापार महासंघ के महामंत्री पद के प्रत्याशी अखिलेश मित्तल को समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापिस लिया। जिस कारण अध्यक्ष पद पर राजेश भट्ट और महामंत्री पद पर अखिलेश मित्तल को निर्विरोध घोषित किया गया। दोनों लोगों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर सह चुनाव अधिकारी नवल कपूर, दीपक जाटव, मनोज कालड़ा व मदन नागपाल मौजूद रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320