उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस पार्टी संस्थापकों को किया याद

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंच कर पार्टी के संस्थापकों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम तीरथ सिंह रावत भी पहुंचे। कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो कर सीएम आज से सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकले हैं। भारतीय जनता पार्टी के बलबीर रोड स्थित दफ्तर में आयोजित बैठक में सीएम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार समेत पार्टी विधायक व सगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय पर संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने पार्टी की मजबूती से आगे बढ़ने पर बल दिया।
वहीं ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शिरकत की। रायवाला में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के अध्यक्ष के रूप में 04 साल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 04 साल से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रेमचंद अग्रवाल का कुशल नेतृत्व राज्य को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए इन चार सालों में अनेक कार्य किए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक आदि उपस्थित थे।
वहीं भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस झंडारोहण और मिष्ठान वितरण कर मनाया। इस दौरान स्क्रीन लगा कर प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन सुना गया। कार्यक्रम के मुख्य वत्तफा प्रदेश प्रवत्तफा विनय गोयल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी जिसके देश में 16 करोड से अधिक, उत्तराखंड में 16 लाख से अधिक सदस्य हैं, प्रदेश के सभी 11233 बूथों पर हमारी इकाइयां गठित है।
वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से कहा कि हम भले ही कार्यकर्ता राजनीतिक क्षेत्र के हो पर समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, पूनम नौटियाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला ,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धर्मपाल धाघट आदि मौजूद रहे।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close