उत्तराखंड
जनसमस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्वः तीरथ
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजापुर हाउस में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिये। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गये हैं। आज उन्होंने जनसमस्याओं को सुनने के साथ अपने काम की शुरूआत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सर्वोपरि है, लोगो की समस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्व है। कोशिश की जा रही है कि लोगो की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही हो जाए। वर्चुअल रात्रि चैपाल इसी क्रम में आयोजित की जा रही हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पड़े।
कहा कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद कायम किया जा रहा है। जन भावनाओं के अनुरुप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। सबका साथ और सबका विकास के ध्येय से विकासपरक योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
17 दिन के कोविड नियमों का पालन करने के बाद पहली बार आज सुबह आम जनमानस से मिलने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बुलेट प्रूफ कार को छोड़ कर इनोवा से हरिद्वार गये।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320