उत्तराखंड

कुंभ में उत्कृष्ट काम करने पर उप निरीक्षक विनोद कुमार को डीजीपी ने किया सम्मानित

 

महाकुंभ 2021 के द्वितीय शाही स्नान के उपरांत पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार द्वारा  कुंभ ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना लमगांव में तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार ने कुंभ मेला ड्यूटी के दौरान  चंडी घाट  पुल  पुराना  कांगड़ा पुल  से लेकर न्यू कांगड़ा पुल के क्षेत्र तक अपने अनुषांगिक कर्मचारियों के साथ मिलकर ड्यूटी का निर्वहन किया. दिन की तपती गर्मी में सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक 12 घंटे की ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा शाही स्नान के दौरान ब्रह्मकुंड व अन्य घाटों में अखाड़ों से आए साधुओं को स्नान कराने और अन्य अखाड़ों के लिए घाटों को खाली कराने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई. दिनांक 4 अप्रैल 2021 को  विनोद कुमार द्वारा  न्यू संजय पुल के पास गंगा की धारा में बह कर आ रही महिला लीलावती शर्मा W/o सुनील कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी  ब्लॉक सिक्स, राजेंद्र नगर सेक्टर- 2 गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को  गंगा की धारा से निकालकर, उच्च अधिकारियों को सूचित कर बेहोश महिला को एंबुलेंस के माध्यम से  जीडी हॉस्पिटल  हरिद्वार में भर्ती कराया।  महिला के होश आने पर उसके घर का पता तस्दीक करते हुए कानपुर निवासी उनके भाई को  इस बारे में सूचना दी ।  कुंभ ड्यूटी के दौरान इमानदारी, कर्तव्यनिष्ठ भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों  में से उप निरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार द्वारा नगद पुरस्कार देकर  सम्मानित किया गया ।

बता दें इससे पहले भी थाना लंबगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक  अनिल रतूड़ी द्वारा ऑपरेशन स्माइल -2018 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए और वर्ष 2019 में नशे की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दो बार सम्मानित हो चुके हैं।

Related Articles

Close