कृषिनई दिल्ली

*कल कृषि मंत्रालय करेगा किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए तीन नई महत्वपूर्ण पहेलों की शुरुआत*

नई दिल्ली, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा एक राष्ट्रीय शिकायत निवारण हेल्पलाइन और पोर्टल 14447, कृषि-बीमा मंच SARTHI और कृषि-समुदाय के लिए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च करेंगे

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय 8 फरवरी 2024 को भारत के कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तीन महत्वपूर्ण पहल शुरू करने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कृषि और किसान कल्याण मंत्री और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे तथा कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की उपस्थित होंगे। ये पहलें डिजिटल नवाचार और व्यापक जोखिम सुरक्षा समाधानों के माध्यम से किसान समुदाय के कल्याण और स्थायित्व को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाएंगी।
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के सहयोग से शुरू किया गया लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) पूरे कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण और ज्ञान साझा करेगा। यह प्रमुख कृषि योजनाओं को लागू करने की चुनौतियों का समाधान करेगा और हितधारकों के बीच निरंतर सीखने और समन्वय को सुविधाजनक बनाएगा।
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत एक केंद्रीयकृत “किसान रक्षक हेल्पलाइन और पोर्टल” विकसित किया है। अब, PMFBY के अंतर्गत नामांकित सभी किसान या जो किसान अपनी फसल का बीमा करवाना चाहते हैं, अपनी चिंताओं और शिकायतों को दर्ज करने के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर सकते हैं, जिससे समय पर समर्थन और पारदर्शी संचार सुनिश्चित होगा।
पारंपरिक फसल बीमा से परे जाकर, भारत सरकार ने SARTHI – एक व्यापक बीमा मंच विकसित किया है। SARTHI किसान समुदाय की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बीमा उत्पाद प्रदान करता है, जिसमें स्वास्थ्य और जीवन बीमा से लेकर कृषि उपकरणों और अन्य के लिए कवरेज शामिल है। यह पहल सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप है।
भारत सरकार ने पिछले एक साल में येस टेक, डिजिक्लेम, विंड्स, क्रोपिक और ऐड ऐप जैसी नई तकनीकों को पेश करके, भारत के किसानों के लिए व्यापक जोखिम सुरक्षा और समर्थन सुनिश्चित करने के लिए मजबूत कृषि बीमा पारिस्थितिकी स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का मानना है कि ये पहलें भारत के कृषि क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेंगी और देश के किसानों के जीवन और आजीविका में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!