उत्तराखंड

अल्प कार्यकाल में ही तीरथ सिंह रावत के खाते में जुड़ी कई उपलब्धियां

दुर्गेश मिश्रा

सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पदभार ग्रहण करते ही प्रदेश के विकास कोई नई दिशा व दशा देने का काम शुरू कर दिया है। उनके अल्प कार्यकाल में ही कई बड़ी उपलब्धियां उनके खाते में जुड़ गयी है। जिनमें कई जनहित के फैसलों सहित शांतिपूर्वक महाकुंभ को निपटाने की जिम्मेदारी भी शामिल है। प्रदेश में इन दिनों कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते प्रदेशभर में भय का वातावरण बना हुआ है। तीरथ सिंह रावत प्रदेश को इस भयावह स्थिति से उभारने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए केन्द्र की मदद से उत्तराखण्ड में कई मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में कई आक्सीजन प्लांटो को स्वीकृति मिल गयी है। प्रदेश में कोरोना के मरीजों के लिए दवा की किल्ल्त न हो इसके लिए भी प्लान तैयार कर लिया गया है। अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह कम पड़ने की दशा में कई वैल्पिक संसाधनों के उपयोग पर भी विचार किया जा रहा है। जनता को कोरोना से बचाव के लिए लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस आपदा की घड़ी में किसी व्यक्ति को आर्थिक हानि न उठानी पड़े उसके लिए भी विचार कर प्लान तैयार किया जा रहा है। तीरथ सिंह रावत का विजन उत्तराखण्ड को खुशहाल प्रदेश बनाना है। इसलिए लिए वो जी जान से मैहनत करने में जुटे नजर आ रहे है।

 


Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close