महाराष्ट्रस्वास्थ्य
फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

महाराष्ट्र , 29 अप्रैल। समूचे देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का कहर है। हर रोज़ कोरोना संक्रमित के लाखों केस सामने आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई हैं। दरअसल, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के अधिकारियों में डॉ. संतोष शेट्टी ने बताया कि फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर कल रात कोविड-19 उपचार के लिए कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। जानकारी के मुताबिक राज कपूर की पांच संतानों में से तीन का निधन बीते एक से डेढ़ साल के बीच हो चुका है। तीन भाइयों में से सिर्फ रणधीर ही परिवार में इस समय इकलौते संतान हैं।