राजनीति
पूर्व पीएम स्व. नेहरू की 57 वी पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 27 मई। आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की 57 वी पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा की गई।
महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि भारत को आधुनिक बनाने में आजादी के बाद किए गए प्रयासों के कारण ही आज विश्व के चोटी के देशों में शुमार होता है। स्वर्गीय नेहरू द्वारा जो औद्योगीकरण आरंभ किया गया उसके कारण आज देश में ओएनजीसी व बीएचएल जैसे संस्थान है। हमारे साथ ही आजाद हुए पाकिस्तान में लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं है, जबकि भारत का लोकतंत्र विश्व में सबसे आगे हैं। यह सब स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही संभव है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि नेहरू द्वारा किए गए कार्यों के कारण ही भारत एक महान लोकतांत्रिक देश बना। विविधता में एकता की मिसाल भी आज नेहरू की ही देन है। पूर्व राज्य मंत्री, पूर्व प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जयपाल सिंह जाटव के निधन पर भी कांग्रेस जनों ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर अध्यक्ष सरोज देवरारी, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, एआईसीसी जयेंद्र रमोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पार्षद राकेश सिंह, राजकुमार तलवार, चंदन सिंह पवार, मधु जोशी, जितेंद्र पाठी, रुकम पोखरियाल, विक्रम भंडारी, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, अनु शर्मा, संदीप बस्नेत, योगेश शर्मा, नंदकिशोर जाटव, पुरंजय राजभर आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320