उत्तराखंडसौगात

*सीएम धामी ने लोहड़ी पर राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा*

उत्तराखंड में लोहड़ी पर राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का बड़ा तोहफा

डीए में 4 फीसद बढ़ोत्तरी का आदेश जारी

देहरादून। राज्य सरकार ने कर्मचारियों की महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी वाली मांग पूरी कर ली है। अब राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 42 नहीं बल्कि 46 फीसद मिलेगा। यानी राज्य कर्मचारियों को 4 फीसद महंगाई भत्ते की सौगात देते हुए सरकार ने हर कर्मचारी की वेतन में हजारों का इजाफा किया है। इसका लाभ सभी राजकीय कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अखिल भारतीय सेवा से जुड़े कार्मिकों को मिलेगा। यह लाभ कर्मचारियों और कार्मिकों को 1 जुलाई 2023 से मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य कर्मचारियों की हर मांग को सुनने के साथ ही समय पर पूरी कर रहे हैं। कुछ समय पहले पदोन्नति समेट महत्वपूर्ण मांग पर आदेश जारी हो चुके हैं। अब सरकार ने आज महंगाई भत्ता (डीए )सम्बंधी मांग पूरी कर दी है। वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि 7वें वेतनमान का लाभ ले रहे सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए )में 42 फीसद से सीधे 46 फीसद की बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफा होने से सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार ने आदेश में कहा कि जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता मिलने से कर्मचारियों को एक मुश्त एरियर के रूप में मिलेगा। जबकि जनवरी 2024 से हर माह सेलरी के साथ महंगाई भत्ता मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!