पुलिस डायरी
कुछ लोग कर रहे पुलिस कर्मियों को भ्रमितःपुलिस महानिदेशक
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो के माध्यम से पुलिस जवानों को संदेश दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस जवानों को 4600 ग्रेड पे दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसलिए पुलिसकर्मी बाहरी व्यक्तियों के बहकावे में न आएं। डीजीपी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह देश की सबसे स्मार्ट व मानवतावादी पुलिस का नेतृत्व कर रहे हैं। कोरोनाकाल में जो कार्य मित्र पुलिस ने किया है, देश में उसकी सराहना की जा रही है।
विभाग के बाहर के कुछ लोग नहीं चाहते कि पुलिस की छवि अच्छी बनी रहे। इसलिए वह जवानों को भ्रमित कर रहे हैं। जवानों को ऐसे व्यक्तियों के जाल में नहीं फंसना चाहिए व अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे के मुद्दे पर सजगता बरती जा रही है। पुलिस जवानों को इस साल के बाद 4600 ग्रेड पे का प्रस्ताव शासन को भेजा चुका है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए शासन स्तर पर मुख्य सचिव के नेतृत्व में कमेटी गठित की है। कमेटी से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है। बात करके ही समस्या का समाधान होगा। पुलिस जवानों को 4600 का ग्रेड पे मिले, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।
ग्रेड पे में कटौती को लेकर पुलिसकर्मियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों ने 2001 व 2002 बैच के कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल को बातचीत के लिए बुलाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने जवानों के सामने 4200 ग्रेड पे व एएसआइ का पद देने की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। कुछ जवानों ने कहा कि उन्हें सिर्फ 4600 रुपये गे्रड पे चाहिए। इस दौरान कुछ जवानों ने अपनी बात रखनी चाही, लेकिन कुछ अधिकारियों ने बात नहीं करने दी। इसके बाद कुछ अधिकारियों ने जवानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग पूरी की जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस जवानों की ओर से बनाए ग्रुप में ग्रेड पे का मामला जोरों पर चल रहा है। जवान यहां तक भी कह रहे हैं कि यदि उनका ग्रेड पे कम किया गया तो वह सामूहिक सेवानिवृत्ति का कदम भी उठा सकते हैं।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320