उत्तराखंडकोविड-19

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कैंप लगाकर एकत्र किया 1932 यूनिट रक्त

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 28, 29 व 30 मई को प्रदेश के सभी जिलों में 35 ब्लड  डोनेशन कैंप लगाए। इनमें 2534 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किये  और 1932 यूनिट  ब्लड एकत्र किया गया। प्रदेश में  रक्तदान अभियान कार्यक्रम का प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान को बनाया गया था।
आदित्य चैहान ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में कुल 35  रक्तदान  शिविर लगाए। इन शिविरों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के लिए 1932 यूनिट  ब्लड एकत्र किया।
उन्होंने आगे कहा कि इसके इलावा कार्यकर्ताओं ने 300 यूनिट ब्लड हेल्पलाइन नंबर पर आई कॉल्स के बाद दान किया। चैहान ने कहा कि कोरोना महामारी में रक्त की कमी के मद्देनजर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ये आयोजन किये गए। उन्होंने  कहा कि प्रदेश में  कोरोना के गंभीर मरीजों को सबसे ज्यादा रक्त की आवश्यकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर रक्त की और ज्यादा जरूरत पड़ेगी तो आने वाले समय में भी युवा मोर्चा की ओर से और भी रक्तदान शिविर आयोजित करवाए जाएंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि  मदन कौशिक ने युवा मोर्चा को डोनेशन कैम्प लगाकर 2000 यूनिट रक्त का लक्ष्य दिया था जिसे भारतीय  जनता युवा मोर्चा ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  युवा मोर्चा को जब भी कोई लक्ष्य देगी, युवा मोर्चा उसे पूरा करके ही दम लेगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा  कार्यकर्ताओं ने  कोरोना संकट काल के दौरान प्रदेश में आगे आकर  जरूतमंदों के बीच राशन, मास्क, सैनिटाईजर बांटने का काम भी किया, साथ ही कई जिलों में कम्युनिटी किचन लगा कर खाना भी मुहैया कराया। उन्होंने कहा कि 1 जून से युवा मोर्चा गांव गांव में जन जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है जिसमें  भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता  लोगों  को कोरोना से जागरूक करने के साथ साथ उनका हैल्थ चेकअप भी कराएंगे। ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही ऑक्सीजन लेवल देखेंगे और उन्हें दवाईयां भी उपलब्ध करवाएंगे। संगठन की ओर से यह बयान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने जारी किया।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close