खाना-खजानानई दिल्ली
रसोई गैस सिलेंडर खाली होने से पहले आपको बता सकता है गीला कपड़ा कितनी गैस बची है, जानिए आसान तरीका
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर को लेकर परेशानी तब हो जाती है जब खाना बनाते वक्त बीच में ही गैस खत्म हो जाती है। ये परेशानी तब और बढ़ जाती है जब जब घर में खाना बन रहा होता है। यदि आपके पास डबल सिलेंडर है और एक बैकअप में है तब तो कोई बात नहीं पर जब सिंगल सिलेंडर हो तब काफी मुश्किल बढ़ जाती है।
ऐसे में आप एक नया तरीका अपना सकते हैं। आपको बता रहे हैं कि कैसे सिलेंडर के खाली होने से पहले ही आपको मालूम पड़ जाए और आप चौकन्ना हो सकते हैं। लोगों का मानना है कि सिलेंडर को उठाकर इसके भार का अनुमान लगाया जा सकता है पर कई बार ये प्रयोग गलत साबित हो जाता है या सही अनुमान नहीं लग पाता है। इसके लिए हम बता रहे हैं सबसे आसान और सटीक तरीका।
सबसे पहले आप भीगा हुआ कपड़ा लेकर सिलेंडर पर लपेट दें। फिर कपड़ा हटाकर ध्यान से देखेंगे तो जो भाग खाली होगा वहां पानी तेजी से सूख जाएगा। आप तुरंत एक चॉक से एक निशान बना लें क्योंकि जितने हिस्से में गैस होगी उस हिस्से में पानी थोड़ी देर से सूखेगा। ऐसा इसलिए होता है कि सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होता है वो गर्म रहता है और जिस हिस्से में गैस भरी होती है वो हिस्सा पहले के मुकाबले ठंडा रहता है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320