शहर में खास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

.
ऋषिकेश 9 जून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज ऋषिकेश स्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया । इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की।
शिष्टाचार भेंट के दौरान कौशिक ने अपने संसदीय मंत्री के कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सफलतापूर्वक विधान सभा का सत्र संचालन करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष की प्रशंसा की एवं अनेक विषयों पर चर्चा वार्ता भी हुई।
इस अवसर पर कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में कोरोना काल के दौरान सेवा ही संगठन के माध्यम से किए गए कार्यों से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया। दोनों ही नेताओं ने संगठनात्मक कार्यों को लेकर भी चर्चा वार्ता की। अग्रवाल ने इस भेंटवार्ता को अनौपचारिक बताया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, महामंत्री सुमित पंवार, कविता शाह, कपिल गुप्ता, संजीव पाल, दुर्गेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे ।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320