Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

हरिद्वार, 11 जून। बहुत कम लोग होते हैं जो समाज के लिए प्रेरणादायक और मुश्किल से मुश्किल वक्त में हौसला बांधे रखते हैं।
आज जिनका परिचय आपसे करा रहे हैं वह हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 24 के पार्षद सरदार प्रमेंद्र सिंह गिल हैं। जिन्होंने अपने वार्ड के परिवारों व स्वयं से सफाई कर्मचारियों को वर्दी एवं तनख्वाह दी। साथ ही सैनैटाईजर व मिठाई देकर सम्मानित किया।
हुआ यूं कि सफाई का ठेका जिस कंपनी के पास था, वह सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं देती थी और वह कंपनी इस कोरोना महामारी के दौरान भाग गई। जिससे इन कर्मचारियों के सम्मुख रोजी रोटी और परिवार को पालने का संकट पैदा हो गया। जिसका संज्ञान लेते हुए पार्षद प्रमेंद्र सिंह गिल ने अपने वार्ड के सफाई कर्मचारियों का हौंसला बांधते हुए अपने कार्य को सुचारू रूप से करते रहने को कहा और इसका हल उन्होंने अपने वार्ड के परिवारों से धन एकत्रित कर दो सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह, वर्दी साथ ही सैनेटाईजर, मिठाई क्षेत्र के वरिष्ठों के हाथों देकर सम्मानित किया। एक पार्षद द्वारा अपने वार्ड के सफाई कर्मचारियों के लिए किया यह कार्य अन्य पार्षदों के लिए भी प्रेरणादायक है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320