उत्तराखंडराजनीति

भ्रष्टाचार के आरोप में हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल होने पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पुतला

ऋषिकेश, 23 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में श्यामपुर स्थित जनसहायता कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल होने पर उनका पुतला फूंककर प्रदेश अध्यक्ष व विधायकी से बर्खास्त करने की मांग की गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध देहरादून निवासी सच्चिदानंद डबराल द्वारा वर्ष 2010 में विधायक निधि द्वारा हरिद्वार में 12 पुस्तकालय बनवाने को लिये 1.5 करोड़ रुपये विधायक निधि से रिलीज़ किये गए थे, परंतु पुस्तकालयों का कार्य धरातल पर नही हुआ। जिसपर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दिखता है। पूर्व में भी भाजपा के केंद्र व राज्य स्तर के नेताओं पर भ्रष्टाचार व अन्य मामलों के आरोप लगने के बावजूद भी भाजपा के स्तर से कोई भी कार्यवाही उनके ऊपर नही की गई। इसलिए इनके नेता लगातार भ्रष्टाचार कर रहे है। उन्होंने मदन कौशिक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर विधायकी से बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
पूर्व काबीना मंत्री शुरवीर सजवाण ने कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है। आये दिन इनके नेताओं और कार्यकर्ताओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते है। इसलिए आज हम सभी कांग्रेस जनों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका है और हम इनके ख़िलाफ़ बड़े स्तर पर जांच और राज्यपाल से इनको विधायक पद से हटाया जाने की मांग करते हैं।इस मौके पर पूर्व प्रधान सतीश रावत, दीपक नेगी, राकेश कंडियाल, सतेन्द्र पंवार, रवि राणा, हरभजन सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, देवेन्द्र दत्त बेलवाल, यश अरोड़ा, अलका क्षेत्री, सरोजनी थपलियाल, आशा सिंह चौहान, विक्रम भंडारी, विशाल सजवाण, देव पोखरियाल, प्रवीण गोनियाल, हरिओम यादव, मंटू यादव, आदित्य परमार, आर्यन गिरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Close